ख़बरों की ख़बर : गिरे भाव का संकट आया है केवल ईमान पर
Saturday, November 14, 2009 ख़बरों की ख़बर
इस तरह उस शख्स ने खांसी भगाई!!
सोने के भाव आसमान पर!
गिरे भाव का संकट आया है केवल ईमान पर!!
बिजली-आपूर्ति सुधारो!
वर्ना फ़ौरन इस्तीफा दो, राजनीति के छिपे सितारों!!
पत्रकार-वार्ता!
खा-पीकर फिर कोई नहीं डकारता!!
ठंड ने दी दस्तक!
जैसे ऊपर चढ़ जाने को, दौडे कोई सवारी बस तक!!
चाकू मारा!
चाकू ने बॉडी से पूछा," कैसा है अब हाल तुम्हारा? "
धमकी दी!
परमाणु-बम से कम की दी??
सत्यमेव जयते!
इनकम-टैक्स जनों से भयते!!
हिन्दी-दिवस पर!
अंग्रेजी में भाषण था कि " हिन्दी पहुंचानी है घर-घर!! "
वेतन!
बाकी सब जड़ है, यह चेतन!!
-अतुल मिश्र
1 comment:
behtar se behatarin hota jaa reha hai aapka blog. badhai. kumar navin, patna
Post a Comment