Wednesday, November 11, 2009


जांच के निर्देश ताख पर!
चिंगारी अब ढूंढ रहे हैं, लट्ठ मारकर राख पर!!

छात्रवृत्ति-घोटालों की आंच शासन तक पहुंची!
क्या वो सिंहासन तक पहुंची??

" सरकार करे कार्रवाई! "
जिन पर कारर्वाई होनी है, वो ही जांच करेगे, भाई!!

पुलिस का नाटकीय छापा!
चेहरों पर नकली भय व्यापा??

महंगाई का पुतला फूंका!
क्या जबाव दें,' कैसे, क्यूं' का??

अवैध वसूली!
अपना पेट सही रखने को, दारू पीकर खा लें मूली!!

पुलिस मुस्तैद!
सोच रही उनके बारे में, जिन्हें आज करना है क़ैद!!

जनता में तीव्र रोष!
मन के अन्दर खोल रखा है, भरा गालियों वाला कोष!!

केमिस्ट-हड़ताल!
बचे फालतू टाइम में से, इसको भी कुछ वक़्त निकाल!!

भारी परेशानी!
परेशानियों को भी इसके, भारीपन पर थी हैरानी!!

बिजली द्बारा उत्पीड़न जारी!
इसे ' दलित-उत्पीड़न ' जैसा, मानेगी सरकार हमारी??
-अतुल मिश्र

No comments: